{"_id":"5e8cb3ad8ebc3e72bf40868a","slug":"corona-warriors-will-be-formed-in-every-ward-jaunpur-news-vns5194399198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वार्ड में बनेगी कोरोना योद्धाओं की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वार्ड में बनेगी कोरोना योद्धाओं की टीम
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से लड़ने के लिए अब हर वार्ड में कोरोना वारियर्स (योद्धा) टीम बनेगी। प्रत्येक टीम में पांच सदस्य होंगे, जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से पहचानपत्र दिया जाएगा। यह टीम अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन सुनिश्चित कराएगी। जिले में ऐसे दो हजार वारियर्स बनाए जाने हैं।
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्रभावी लॉक डाउन का मकसद लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना है। बार-बार हिदायतों के बाद भी लोग इसका पालन करने में गंभीर नहीं दिख रहे। लॉक डाउन की अवधि में खुल रही सब्जी, किराना, राशन, दवा आदि की दुकानों पर भीड़ के कारण बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हो रही है। बैंकों के बाहर लंबी कतार लग रही और धक्का-मुक्की की नौबत आ जा रही है। कोरोना के संक्रमण का सर्वाधिक खतरा इन्हीं असावधानियों के कारण है। पुलिस की टीम पहुंचने पर तो लोग दूरी बनाकर खड़े हो जा रहे हैं, मगर उनके जाते ही फिर से वहीं अव्यवस्था हो जा रही है। ऐेसे में प्रशासन ने अब मोहल्ले में ही जागरुक युवाओं की टीम बनाने की तैयारी की है। यह युवा आसानी से इस पर निगरानी रख सकेंगे। लोगों के बीच रहते हुए उन्हें जागरुक करेंगे और किसी विशेष परिस्थिति में पुलिस-प्रशासन को मदद भी पहुंचा सकेंगे। प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले में गठित होने वाले कोरोना वारियर्स की टीम में पांच सदस्य होंगे। इन्हें जिला प्रशासन की ओर से पहचानपत्र दिया जाएगा। डीएम ने सभी एसडीएम और निकायों के ईओ को ऐसी युवाओं का चयन कर मोहल्लावार सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे टीम के गठन को मूर्त रूप दिया जा सके।
फीस का दबाव न बनाएं स्कूल प्रबंधक
जौनपुर। लॉक डाउन के दौरान भी निजी स्कूल की ओर से अभिभावकों पर फीस के लिए बनाए जा रहे दबाव को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वह फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव न बनाए। फीस के अभाव में किसी का नाम काटने की कार्रवाई न की जाए। बिना किसी अतिरिक्त शुक्ल के एक माह के लिए फीस की वसूली स्थगित कर दें। डीएम ने बताया कि अगर किसी प्रबंधक की ओर से अभिभावक पर फीस जमा करने का दबाव बनाए जाने की जानकारी मिली तो संबंधित स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।