फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona taking grip of health workers, 363 found infected

हेल्थ वर्कर्स को चपेट में ले रहा कोरोना, 363 मिले संक्रमित

Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona taking grip of health workers, 363 found infected
जौनपुर। कोविड-19 का टीका लगवाने वाले फ्रंटलाइन व हेल्थ वर्कर्स भी तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को 363 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें मछलीशहर कोतवाल, तीन लेखपाल, चोरसंड सीएचसी के चिकित्सक-कर्मचारी भी शामिल हैं। अब एक्टिव केस बढ़कर 2599 हो गए हैं। इसमें साढ़े 22 सौ को होम आइसोलेशन में रखा गया है। नए मरीजों में शहर के भी विभिन्न मोहल्लों के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षणों पर मछलीशहर कोतवाल ने अपनी जांच कराई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके अलावा एसएसआई, एसआई, मुंशी व एक कांस्टेबल भी संक्रमित मिले हैं। तहसील में कार्यरत महिला लेखपाल समेत तीन लेखपाल कोरोना से ग्रसित हुए हैं। शुक्रवार को ही यहां कार्यरत एक लेखपाल की प्रयागराज में मौत हुई थी। अब तीन लेखपालों के संक्रमित होने से तहसील कर्मचारियों में खलबली मची है। रामपुर ब्लाक के वासुपुर गांव में दंपती और दस वर्षीय पुत्र, कोटीगांव से दो, कोहड़ौरा, पट्टीजियाराय, आशापुर में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। धर्मापुर ब्लाक के चोरसंड सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी उनके संक्रमित होने से लोग सकते में हैं। ऐहतियात के तौर पर अस्पताल में ओपीडी बंद करते हुए परिसर को घेर दिया गया था। शाहगंज सीएचसी में शनिवार को 118 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें 11 लोग संक्रमित पाए गए। बदलापुर के श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आरक्षण केंद्र बंद कर स्टेशन को सैनिटाइज कराया गया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कुल 363 में से 269 की रिपोर्ट एंटीजन किट से पॉजिटिव आई। इसके अलावा 88 लोग आरटी-पीसीआर और छह लोग ट्रूनेट की जांच में संक्रमित मिले हैं। जिले के 66 मरीजों का अन्य जनपदों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed