फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona stopped the way for those who visited Umrah

कोरोना ने रोकी उमरा पर जाने वालों की राह

Sat, 07 Mar 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona stopped the way for those who visited Umrah
जौनपुर/खेतासराय। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सऊदी सरकार ने उमरा पर रोक लगा दिया है। इसके चलते इस धार्मिक यात्रा पर जाने वालों में मायूसी छा गई है। कइयों ने काफी मशक्कत से यात्रा का मौका निकाला था, मगर इस रोक ने उनकी आस तोड़ दी है। कई ऐसे लोग भी रहे, जो घर से पूरी तैयारी के साथ निकले, लेकिन लखनऊ और दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें एयरपोर्ट से लौटा दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मकदूमशाह अढ़न निवासी कमालुद्दीन का कहना है कि उमरा यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर लिया था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सऊदी सरकार ने यात्रा रोक दिया है। मजबूरन तैयारी बीच में स्थगित करनी पड़ी। उनके साथ बेटी खुशनुमा बानो और दामाद रेयाजुद्दीन निवासी मुक्ती मोहल्ला भी जाने वाले थे।
विज्ञापन

रेजायुद्दीन और खुशनुमा बानो ने बताया कि यात्रा पर रोक लगने से मन उदास है। जैसे ही यात्रा पर लगा प्रतिबंध खत्म होगा स्थिति सामान्य होते ही वह उमरा यात्रा पर जाएंगे। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हाजी रफीपुर गांव निवासी मसरूर अहमद (65) का कहना है कि 27 फरवरी को लखनऊ एअरपोर्ट से वापस आ गए। लखनऊ जाने पर पता चला कि अचानक सऊदी सरकार ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनका कहना है कि अल्लाह से यही प्रार्थना है इसका प्रकोप जल्द समाप्त हो जाए, जिससे उन्हें उमरा पर जाने की अनुमति मिले। खेतासराय क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी अमीनुद्दीन (50) की नगर में जनरल स्टोर की दुकान है। वह एक साल से उमरा की तैयारी कर रहे थे। 10 मार्च को लखनऊ से उनकी फ्लाइट थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते वह नहीं जा पाएंगे। इसी गांव के निवासी बिस्मिल्लाह (52) खेती करके उमरा की रकम जुटाई थी । सात को लखनऊ से उनका फ़्लाइट थी। इसी बीच उन्हें जानकारी हुई कि सऊदी सरकार ने उमरा की यात्रा प्रतिबंधित लगा दिया है। उनका कहना है कि शायद अभी उनकी यात्रा भगवान को मंजूर नहीं है। इसलिए नहीं जा पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हज यात्री भी असमंजस में
जौनपुर। हज यात्रा के लिए अक्तूबर से ही पंजीकरण आरंभ हो गया था। अभी तक 203 लोगों का पंजीकरण हज कमेटी की ओर से कराया गया था। पंजीकृत लोगों को जुलाई के अंतिम सप्ताह में यात्रा पर निकलना था, लेकिन कोरोना के प्रकोप से इस यात्रा पर ग्रहण लगता दिख रहा है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो यात्रा को बीच में रोकना पड़ सकता है। हज यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे तारिक का कहना है कि जैसी परिस्थितियां बनेगी उसी हिसाब से तैयारी की जाएगी।
चीन के लिए पार्सल बुकिंग पर रोक
जौनपुर। चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वहां से आने वाले डाक और देश से भेजे जाने वाले ड़ाक पर भी रोक लगा दिया है। एहतियात के तौर पर चीन से बंदरगाह पर बहुत पहले आए कुछ पार्सल को वहीं रोक दिया गया है। डाक अधीक्षक रामनिवास कुमार ने बताया कि जब से चीन में वायरस का प्रकोप बढ़ा है डाक न को बुक हो रही और न ही वहां से कोई डाक आ रही हैं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जौनपुर कमलेश मौर्य का कहना है कि सऊदी में उमरा और हज पर जाने की तैयारी आम दिनों की तरह चल रही थी, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण सऊदी सरकार ने फिलहाल उमरा की यात्रा रोक दी है। अभी हज यात्रा की तैयारी चल रही है। 203 लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। जुलाई तक स्थितियों के बाद हज यात्रा पर कोई फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed