फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona's report will come in an hour and a half from the truant machine

ट्रूनट मशीन से डेढ़ घंटे में आ जाएगी कोरोना की रिपोर्ट

Sat, 06 Jun 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Corona's report will come in an hour and a half from the truant machine
31- जिला अस्पताल में कोविड 19 की जांच के लिए आयी ट्रूनट मशीन का फीता काटकर उद्घाटन करते राज्यमंत्री ग - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों की कोरोना जांच अब जिले में ही हो सकेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में ट्रूनट मशीन स्थापित कर दी गई है। शनिवार को राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इसका उद्घाटन किया। इस मशीन से डेढ़ घंटे में ही पता चल जाएगा कि मरीज कोरोना संक्रमित है या नहीं। फिलहाल इसका इस्तेमाल सिर्फ गर्भवती महिलाओं और गंभीर रुप से बीमार लोगों की जांच के लिए किया जाएगा, ताकि रिपोर्ट के अनुसार उनका त्वरित उपचार किया जा सके। अब तक ऐसे मामलों में भी सैंपल बीएचयू भेजा जाता था, जहां से रिपोर्ट आने में तीन-चार दिन लग जाते थे। मशीन से 24 घंटे में 20-25 जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पलात के कमरा संख्या 51 में शहरी आवास एवं नियोजन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, डीएम दिनेश कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने कोविड लैब का उद्घाटन किया। लैब में तीन शिफ्ट में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि ट्रूनट मशीन को आपात सेवा के मरीजों के लिए उपयोग में लिया जाएगा। कोरोना काल में अभी तक गंभीर मरीजों के कोविड-19 संभावित सैंपल लेकर लखनऊ या बीएचयू भेजे जाते हैं। ऐसे में 4 से 5 दिन का समय लग जाता था। इस दौरान गंभीर मरीज की हालत और भी खराब होने की संभावना बन जाती थी। इस मशीन से किडनी, बीपी, शुगर, एक्सीडेंट या ऑपरेशन संबंधित मामलों में मरीज का स्वैब लेकर जांच की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी के अंदर कोविड-19 की संभावना की भी जांच की जाएगी। अन्य कोविड के संभावित मरीजों का पहले की तरह जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. एके शर्मा, डॉ. एसदास, डॉ. एसके यादव, डॉ. वीके सोनकर, डॉ. शायन दास, अखिलेश मौर्या, दिलीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed