फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   corona patient dead body lifted after five hours

पांच घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा कोरोना मरीज का शव

Sat, 23 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
corona patient dead body lifted after five hours
जलालपुर। बयालसी इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में दम तोड़ने वाले कोरोना पीड़ित का शव पांच घंटे तक जस का तस पड़ा रहा। संक्रमण फैलने के भय से कोई भी शव के पास जाने और छूने को तैयार नहीं हुआ। यहां तक कि परिजन भी दूर से अंतिम दर्शन करते रहे। काफी देर तक जब स्थानीय स्तर पर कोई भी शव उठाने को तैयार नहीं हुआ तो मुख्यालय से टीम बुलाकर शव को क्वारंटीन सेंटर से उठाकर पचहटिया ले जाया गया। कोरोना पीड़ित की मौत अपराह्न करीब तीन बजे हुई, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी रिपोर्ट आ गई। पॉजीटिव की पुष्टि होने के बाद लोग शव से दूरी बनाने लगे। क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोग बाहर निकल गए। पुलिस-प्रशासन के अफसर भी दूर से ही अवलोकन कर चले गए। सूचना घरवालों को दी गई। पत्नी, बेटी, दामाद मौके पर पहुंचे। शाम 6 बजे शव वाहन मुख्यालय से पहुंचा तो शव उठाने के लिए लोगों को बुलाया जाने लगा, मगर कोई आगे नहीं आया। मृतक के करीबी रिश्तेदारों और गांव वाले भी पीछे हट गए। बाद में रात करीब 8 बजे जिला मुख्यालय से टीम पहुंची। पीपीई किट पहनने के बाद कर्मचारियों ने शव को नियमों के अनुसार किट में लपेटकर शव वाहन में पचहटिया ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed