फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona is getting reduced, then there is an increase in shop opening

कम हो रहा कोरोना तो दुकान खोलने की बढ़े छूट...

Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Corona is getting reduced, then there is an increase in shop opening
पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। नए मरीज मिलने की रफ्तार कम हुई है। पहले जहां ढाई सौ से तीन सौ मरीज रोजाना मिल रहे थे, वहीं अब आंकड़ा सौ तक आ गया है। मौत के मामलों में भी कमी आई है। ऐसे में व्यापारी भी कर्फ्यू में ढील देने की मांग करने लगे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए ही कर्फ्यू लगाया गया था। अब इसमें कमी आई है तो प्रशासन को भी इसमें सहूलियत देनी चाहिए। प्रशासन दुकान खोलने के लिए समय बढ़ाए या रोस्टर की व्यवस्था लागू करे, ताकि जान भी और जहान भी की तर्ज पर व्यापारी अपनी आजीविका चालू रख सकें।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू सरकार की ओर व्यापारियों पर थोपी गई एक ऐसी व्यवस्था है, जिससे व्यापारी आर्थिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न का शिकार हो रहा है। व्यापारियों की माली हालत काफी खराब हो चुकी है, इसलिए तत्काल कर्फ्यू में कुछ छूट देना जरूरी है। व्यापार जारी रहेगा तो देश की अर्थव्यवस्था भी आगे बढ़ती रहेगी। -अशोक साहू, व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय हो चुकी है। पिछले एक साल से लगातार व्यापार चौपट हो रहा है। व्यापारियों की पीड़ा समझने की जरूरत है। बनारस सहित आसपास के जनपदों में दुकानों को खोलने की छूट दी जा रही है। ऐसे में यहां भी दुकान खोलने के लिए व्यापारियों को कुछ छूट देना आवश्यक है। -श्रवण जायसवाल, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।
व्यापारी हर बार सरकार के साथ खड़ा रहा है। इसके बावजूद उनके हितों की ही अनदेखी होती रही है। कोरोना कर्फ्यू की आड़ में व्यापारियों का बेतहाशा उत्पीड़न हुआ है। बिना व्यापारी संगठनों से वार्ता किए ही कर्फ्यू का आदेश थोप दिया गया। अब जब कोरोना का असर कम हो रहा है तो व्यापारियों को भी राहत देनी चाहिए। -अनवारुल हक गुड्डू, व्यापारी।

वर्ष 2020 व 2021 व्यापारियों के लिए बहुत ही दुखद रहा। कोरोना कर्फ्यू से अधिकांश व्यापारियों की स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। सरकार को इस पर तुरंत विचार कर आर्थिक पैकेज के साथ कर्फ्यू में राहत देनी चाहिए। अगर संभव हो तो जौनपुर को दो भागों में बांट कर नदी के इस पार और नदी के उस पार दुकान खोलने की अनुमति दी जाए। -आशुतोष जायसवाल, व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed