फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona infection most spread in mariahu and barsathi

मड़ियाहूं और बरसठी में कोरोना संक्रमण में संवेदनशील

Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona infection most spread in mariahu and barsathi
40- बदलापुर में बिना मास्क लगाये जा रहे लोगों का चालान काटते प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव व साथ में ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण ने सबसे ज्यादा मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र को अपनी चपेट में लिया है। यहां अब तक 113 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इसमें भी मडियाह़ं और बरसठी ब्लाक में मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन ब्लाकों के कई गांव ऐसे हैं, जहां तीन से चार मरीज एक साथ पाए गए हैं। संक्रमण का सबसे कम असर बदलापुर तहसील क्षेत्र में रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे पहला मरीज बदलापुर में ही मिला था, मगर बाद में यहां स्थितियां काफी हद तक नियंत्रण में रही।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 9088 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 7460 की रिपोर्ट आ चुकी है। कुल 445 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। कोरोना मरीजों में 376 मामले मुंबई से जुड़े हैं। गुजरात से 19, दिल्ली-एनसीआर से लौटे 26 प्रवासियों में संक्रमण पाया गया है। तहसीलवार स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा मरीज मड़ियाहूं क्षेत्र में हैं, जबकि बदलापुर में सबसे कम संख्या 36 है। केराकत में 90, सदर में 84, मछलीशहर में 65 और शाहगंज तहसील क्षेत्र में 57 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। धर्मापुर जिले का सबसे सुरक्षित ब्लाक हैं, जहां अब तक सिर्फ 4 केस ही मिले हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में संक्रमण बाहर से आए लोगों के कारण बढ़ा है। अब तक सिर्फ 14 संक्रमित ऐसे हैं, जो जौनपुर में ही रहे हैं। अन्य सभी मामले प्रवासियों के हैं। बाहर से और खास तौर से मुंबई व गुजरात से आने वालों पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। उनमें कोई भी लक्षण मिलने पर तत्काल सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

भदोही में मिला जौनपुर का युवक कोरोना पॉजिटिव
जौनपुर। जिले में बुधवार को नौ सैंपल की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव हैं। भदोही में एक युवक पॉजिटिव मिला है, जो जौनपुर का रहने वाला है। लिहाजा उसे जिले की सूची में शामिल कर लिया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मरीज को मिलाकर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 445 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज विधायक के घरवालों का लिया गया सैंपल
जौनपुर। लखनऊ में हुई जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई के घरवालों का बुधवार का सैंपल लिया। विधायक से जानकारी लेकर उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की भी पहचान कराई जा रही है। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि अभी केवल परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। विधायक की ओर से अन्य किसी संपर्क के बारे में जानकारी दी जाएगी तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed