फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona infection increased in the city, so far most patients have been found here in the district

शहर में कोरोना बढ़ा संक्रमण, अब तक मिले हैं जिले में यहीं सबसे ज्यादा मरीज

Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infection increased in the city, so far most patients have been found here in the district
रुहट्टा में बिना मास्क लगाए सड़क पर जाम में खड़े लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर अब लोग सजग हो रहे हैं। लेकिन, अभी भी लोग इसे लेकर कहीं-कहीं लापरवाही बरत रहे हैं। कोविड के गाइड लाइन का पालन न करना लोगों को भारी भी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 11 दिनों में 316 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि एक की मौत हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा संक्रमित लोगों की संख्या शहर में देखी जा रही है। जहां सर्वाधिक 95 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का पहला केस चार जनवरी को सामने आया है। इसके बाद संक्रमित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में यह संख्या 316 पर पहुंच गई है। लेकिन, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर आज भी आधे से अधिक लोग कोविड नियमों का कड़ाई नहीं कर रहे हैं, जिससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या शहर से सामने आई है। जहां 95 लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर शहर से सटे धर्मापुर 19 और सिरकोनी में 18 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, जनपद की सीमा वाले क्षेत्रों में भी कोरोना के संक्रमित लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती देखी जा रही है। आंकड़ों पर नजर करें बदलापुर इलाके में 11, मुंगराबादशाहपुर, रामनगर और बक्शा में 12-12, बरसठी में 16, करंजाकला में 10, केराकत, खुटहन, मछलीशहर, महराजगंज में 9-9 , जलालपुर, मडि़याहूं में 8-8, डोभी में 4, मुफ्तीगंज में 2, रामपुर में 8, सिकरारा में 4, शाहगंज में 10, सोंधी में 5, सुइथाकला में 4 और सुजानगंज इलाके में 13 लोग अब कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

एक साल में 54 लाख लोगों को लगा हुआ टीकाकरण
जौनपुर। एक साल में टीकाकरण 54 हजार लोगों को टीकाकरण लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तीन प्रतिशत लोगों लगाया जाना बाकी है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड का पहला डोज 34 लाख 14 हजार 533 लोगों को लगाना का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 33 लाख 5 हजार 873 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि दूसरा डोज 19 लाख 84 हजार 5 लोगों को अब तक टीकाकरण लग चुका है। वहीं, बात अगर बूस्टर डोज की करें तो अब तक 2 हजार 270 लोगों को लग चुका है, जबकि 3 लाख 15 हजार 205 किशोरों को भी कोरोना का टीका लगाया जाना है, जिसके सापेक्ष अब तक 1 लाख 9 हजार 105 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed