फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Corona infection forgotten, long queue at liquor shops

शराब के शौक में भूल गए कोरोना संक्रमण

Tue, 11 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Corona infection forgotten, long queue at liquor shops
जौनपुर। कोरोना कर्फ्यू के कारण बंद चल रही शराब की दुकानों के शटर खुलते ही मंगलवार को शौकीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना की चिंता को दरकिनार कर वह लंबी कतारों में खड़े होकर शराब की खरीदारी करते रहे। दो गज की दूरी का मानक भी टूट गया। हालांकि बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ न लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार के आदेश पर कर्फ्यू में शराब की दुकानों को भी बंद कर दिया गया था। मौके का लाभ उठाते हुए अवैध शराब के धंधेबाजों ने सक्रियता बढ़ा दी थी। कई जगहों पर चोरी-छिपे शराब बेचने की शिकायत आए दिन मिल रही थी। पुलिस ने बरसठी, मीरगंज, बदलापुर सहित कई क्षेत्रों में अवैध ढंग से शराब बेचने पर कार्रवाई भी की। उधर, शराब के लाइसेंस धारकों ने दुकान बंद होने से घाटे का हवाला देते हुए दुकान खोलने की अनुमति देने की मांग की थी। मंगलवार को दुकानें खुलीं तो शौकीनों की भीड़ जुट गई। शहर के नईगंज, ओलंदगंज, जेसीज चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित दुकानों पर शराब खरीदने के लिए लोग कतार लगाए रहे। नईगंज स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान पर 50 मीटर लंबी लाइन लगी थी। कमोवेश ऐसे ही हाल ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर भी थी। शराब पाने की चाह में शौकीन दो गज की दूरी को भी भूल गए। कोरोना से रोजगार ठप होने के बाद जब लोग जिंदगी बचाने के लिए जूझ रहे हैं, तब शराब के लिए ऐसी बेताबी की खूब चर्चा रही। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार प्रशासन के आदेश पर शराब की दुकानें मंगलवार को खुलते ही शौकीनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वह शराब की खरीदारी के लिए दुकानों पर उमड़ पड़े। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग की धज्जियां उड़तीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed