{"_id":"5f94039d8ebc3e9ba530189c","slug":"corona-infected-dios-died-jaunpur-news-vns554576385","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से संक्रमित डीआईओएस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से संक्रमित डीआईओएस की मौत
विज्ञापन
मृतक प्रवीणतिवारी की फ़ाइल फ़ोटो
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना से संक्रमित डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी (45) का शुक्रवार को निधन हो गया। मूल रुप से गोरखपुर के निवासी प्रवीण पिछले एक माह से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। वाराणसी के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही जिले के प्रशासनिक व शिक्षा जगत में शोक छा गया। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने भी डीआईओएस के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
इसी वर्ष फरवरी में जिले के डीआईओएस का पदभार संभालने वाले प्रवीण मणि त्रिपाठी बेहद सरल और सौम्य स्वभाव के थे। सितंबर के अंतिम सप्ताह में वह कोरोना की चपेट में आए। उनका ऑक्सीजन लेबल कम होने पर वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनका ऑक्सीजन लेबल 45 तक पहुंच गया था। बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ। हालांकि वह निरंतर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर ही थे। शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी अनुपम उपाध्याय लखनऊ में शिक्षिका हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। मेधा के धनी प्रवीण मणि ने पांच बार पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह तीन वर्षों तक डिप्टी एसपी भी रहे। बाद में सरल स्वभाव के कारण पुलिस की नौकरी छोड़ शिक्षा क्षेत्र को चुना था। दो बार आईएएस की परीक्षा में भी साक्षात्कार की प्रक्रिया तक पहुंचे थे। उनके निधन की खबर पर जिले में शोक छाया रहा। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने शोक संदेश जारी कर निधन पर दुख जताया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रवीण मणि कर्मठ, योग्य और प्रतिभावान अफसर थे। उनके निधन से विभाग की अपूर्णनीय क्षति पहुंची है। डीएम दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अफसरों ने भी शोक जताया।
शिक्षक की ओर से जगह-जगह शोकसभा का आयोजन कर डीआईओएस प्र वीण मणि त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, रमेश सिंह, डॉ. राकेश सिंह, शिक्षक संघ शर्मा गुट के अध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ. अक्षयवर नाथ द्विवेदी, अनिल उपाध्याय, शाहिद नईम, रमाशंकर पाठक, आनंद श्रीवास्तव, शंकराचार्य तिवारी, बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, सरस्वती बाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश पांडेय, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में हुई शोक सभा में डॉ. शाहिद अली, डॉ. शहजाद, अनवर अली, तंजीरुउल रहमान, सुशील सिंह, अनुपम सिंह, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद फैजी, सलमान अहमद, धर्मेंद्र यादव, मोहम्मद जैश खान, नगर पालिका इंटर कॉलेज में शोकसभा डॉ. रमेश सिंह, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने भी दुख जताया। संघ की जिला इकाई की ओर से हुई शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह, जिला मंत्री प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष जय किशुन यादव, उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
कोरोना के 23 मरीज मिले
जौनपुर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 23 नए पॉजिटिव केस आए हैं, जबकि इतने ही मरीज ठीक हुए। डीएम दिनेश कुुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1194 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 23 पॉजिटिव आए हैं। नए केस को मिलाकर अब जिले में 5651 पॉजिटिव केस हो गए हैं। अब तक 5372 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 81 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभिन्न क्षेत्रों से 1347 नए सैंपल किए गए। अब तक 197507सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 196429 का रिजल्ट आ गया है। उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति पूरी सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि अभी कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है। हम सबको अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरुरत है। दुकानदार और ग्राहक दोनों को सुनिश्चित करना है कि मास्क के बिना ना तो कोई दुकानदार रहे न उसका कोई कर्मचारी और न ग्राहक।

ौराबादशाहपुर के खलसहण निवासी मृतक अकरम की फ़ाइल फ़ोटो।- फोटो : JAUNPUR

जिला विद्यालय निरीक्षक की मौत के बाद हुसेपुर स्थित राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल में मौन रखकर श्रधांजल- फोटो : JAUNPUR