{"_id":"5f298f79f5623a7a0b05bbfc","slug":"corona-in-jaunpur-again-corona-patients-figures-up-120-new-cases-foundc","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Jaunpur: फिर बढ़ा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 120 नए केस मिले, 2471 हुई कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Jaunpur: फिर बढ़ा कोरोना मरीजों का आंकड़ा, 120 नए केस मिले, 2471 हुई कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या
Tue, 04 Aug 2020 10:10 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले में कोरोना का संक्रमण जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को भी 120 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पहले से भर्ती 69 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 2471 हो गई है। इसमें 1161 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 33 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
कोरोना के मरीजों की पहचान के लिए मंगलवार को भी जिले में अभियान चलाकर सैंपल लिए गए। सभी ब्लाक सीएचसी-पीएचसी के अलावा जिला अस्पताल व रोडवेज स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से लोगों ने जांच कराई। अस्पताल में जांच कराने के लिए काफी भीड़ रही। बीमारी को छिपाने की बजाए लोग स्वेच्छा से जांच कराने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन
इन शिविरों में 148 लोगों ने जांच कराई। धर्मापुर ब्लाक के रामपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित शिविर में 130 लोगों ने सैंपल दिया। मुफ्तीगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के सभी सफाईकर्मी, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं का सैंपल लिया जा रहा है। शाहगंज सीएचसी में एंटीजन रैपिड किट से 43 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन
इसमें नगर के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महराजगंज के गांधीनगर और सीएचसी महराजगंज पर शिविर में कुल 101 लोगों की जांच की गई। इसमें कोलृहुआ निवासी दो युवक और कडेरेपुर के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
चिकित्साधिकारी डॉ. स्वतंत्र गौतम ने बताया कि पॉजिटिव मिले मरीजों को कोविड-19 अस्पताल भेजा जा रहा है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 2070 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 120 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। 16 सैंपल खराब होने से दोबारा लिए जाएंगे। अभियान के तहत 2167 नए सैंपल एकत्रित किए गए। अब तक 44025 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 42064 की रिपोर्ट आ गई है।