फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coordinated efforts are necessary to reduce road accidents.

Jaunpur News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी

Tue, 30 Dec 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Coordinated efforts are necessary to reduce road accidents.
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीेएम ने बताया कि सड़क सुरक्षा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है। सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अवैध कट शत-प्रतिशत बंद किए जाएं। जिन स्थानों पर अवैध कट की शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं, वहां पुलिस विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी संयुक्त रूप से बैठक कर ग्रामीणों को समझाएं कि अवैध कट किसी भी स्थिति में न बनाए जाएं। एनएच अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप होल्डिंग एरिया बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करें। दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों की पहचान कर त्वरित सुधारात्मक कार्य कराएं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया कि स्कूली वाहनों में शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों का सख्ती से अनुपालन कराया जाए। बिना हेलमेट, ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाएं। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें। एंबुलेंस सेवा, ट्रॉमा सेंटर एवं दुर्घटना के बाद त्वरित चिकित्सकीय सहायता की समीक्षा करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। सड़क पर वाहन न खड़े हों, इसके लिए प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है। बैठक में सीडीओ ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed