फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Convocation of Purvanchal University on 6 October

Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 6 अक्तूबर को

Fri, 12 Sep 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Convocation of Purvanchal University on 6 October
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 6 अक्तूबर को होगा। समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। डिग्री के साथ ही मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची संबंधित विभाग तैयार कर रहे हैं। कुलपति तैयारियों की नियमित निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के लिए 53 समितियों का गठन किया गया है। समितियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। डिग्री बनाने से लेकर गोल्ड मेडलिस्ट विद्यार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर अंतिम रूप दिया गया। समितियों के सदस्यों से बिंदुवार चर्चा की गई। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने राजभवन से जारी दिशा-निर्देश के तहत तैयारियां पूरी करने के बारे में जानकारी दी। समितियों को समय से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। ताकि आयोजन में किसी तरह की दिक्कत न हो। समितियों के पदाधिकारियों के साथ वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी, उपकुलसचिव अमृतलाल, बबिता सिंह, अजीत प्रताप सिंह आदि तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कुलसचिव डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कुलपति के निर्देशन में नियमित रूप से बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed