फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Convocation get 54 gold medal

दीक्षांत समारोह में 54 को मिलेगा गोल्ड मेडल

Thu, 22 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 22 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Convocation get 54 gold medal
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अट्ठारहवें दीक्षांत समारोह में 24 जनवरी को 54 टापरों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। 400 को शोध और एक को डाक्टर आफ साइंस (डीएससी) की उपाधि दी जाएगी। समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महानिदेशक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) एवं वर्तमान में सदस्य नीति आयोग, भारत सरकार वीके सारस्वत होंगे। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। इसमें कार्य एवं विद्या परिषद सहित समस्त विधायी समितियों के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 27 वर्षों में शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। समारोह के दौरान सत्र 2013-14 में विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक पाने वाले 54 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही 400 शोध विद्यार्थियों को पीएचडी उपाधि एवं एक डीएससी की उपाधि दी जाएगी। विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा पोषित परियोजनाओं का परिचालन किया जा रहा है। इसमें यूजीसी, आईसीएसएसआर,  डीएसटी प्रमुख हैं। विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र में राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन किया। इसमें इमर्जिंग ट्रेंड्स इन एप्लाइड साइकोलाजी, लिंग भेद एवं लैंगिक प्रताणना, यूपी हिस्ट्री कांग्रेस एवं गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा एवं मूल्यांकन विषयक कार्यशाला का आयोजन किया है।

 खेलकूद के क्षेत्र में इस शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की है। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता महिला में प्रथम स्थान हासिल किया। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय हाकी प्रतियोगिता पुरुष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हाकी महिला, खो-खो महिला एवं कबड्डी पुरुष की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। नीदरलैंड द्वारा आयोजित विश्वकप पुरुष हाकी प्रतियोगिता में ललित उपाध्याय ने भारतीय हाकी टीम का प्रतिनिधित्व किया।

विश्वविद्यालय ने आल इंडिया सर्वे आन हायर एजूकेशन (मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार) में प्रतिभाग किया। वर्तमान में विश्वविद्यालय छात्रों के विकास के लिए काम कर रहा है। प्रवेश परीक्षा, शोध- पोस्ट डाक्टोरल फेलोशिप, पाठ्यक्त्रस्म नवीनीकरण एवं प्रयोगशालाओं का उच्चीकरण, अभिलेखों का अंकीकरण, वार्षिक शैक्षणिक  कलेंडर जैसे कार्य हमारी प्राथमिकता में हैं।


इस मौके पर रजिस्ट्रार वीके पांडेय, एफओ अमरचंद, परीक्षा नियंत्रक संजय मल्ल, प्रो. वीके सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, डा. मानस पांडेय, डा. मनोज मिश्रा, डा. सुनील कुमार, प्रो. रामजी लाल, डा. प्रदीप कुमार, डा. केएस तोमर, डा. पीके कौशिक  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed