{"_id":"6a67a7ae6418b9aaf40066e4","slug":"convocation-administration-covered-the-citys-garbage-with-green-net-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-159939-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दीक्षांत-प्रशासन ने ग्रीन नेट से ढका शहर की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दीक्षांत-प्रशासन ने ग्रीन नेट से ढका शहर की गंदगी
विज्ञापन
प्रशासन ने ग्रीन नेट से ढका शहर की गंदगी
जौनपुर। शहर के बीच से होकर गुजरते समय राज्यपाल की नजर से बचाने के लिए वाजिदपुर तिराहा और जेसीज चौराहा के बीच सड़क की पटरी पर दोनों तरफ गंदगी वाले इलाके को ग्रीन नेट ढक दिया। ताकि सड़क मार्ग से गुजरते समय राज्यपाल की नजर न पड़ जाए। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सिटी स्टेशन पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से विश्वविद्यालय पहुंची। वह शहर के बीच से होकर गुजरीं तो प्रशासन ने गंदगी को ढककर अपनी इज्जत बचाई।
-- -- -- -- --
राज्यपाल के आगमन पर बंद रहीं शहर की सभी दुकानें
जौनपुर। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के शहर से होकर गुजरने के कारण सिटी स्टेशन से लेकर, पॉलीटेक्निक चौराहा, जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली और कुत्तूपुर तिराहा तक सभी दुकानें तीन बजे बंद रहीं। दुकान के सामने बैठे व्यापारी राज्यपाल का काफिला जाने का इंतजार कर रहे थे। तीन बजे के बाद दुकानों के शटर खुले। जगह-जगह पुलिस तैनात होने के कारण दुकानदार अपने प्रतिष्ठान नहीं खोल पाए।