फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Control room bell kept ringing throughout the day

दिनभर बजती रही कंट्रोल रूम की घंटी

Tue, 08 Mar 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Control room bell kept ringing throughout the day
जौनपुर। हैलो कौन... साहब मैं फला बोल रहा हूं। बूथ पर फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। ऐसी ही शिकायतों से सोमवार को मतदान के दौरान दिन भर कंट्रोल रूम की घंटी बजती रही। इस दौरान ईवीएम खराब होने, कहीं बूथ कब्जा कर वोट डालने तो फर्जी वोट डालने आदि शिकायतों के आने की भरमार रही, जिसके तुरंत बाद संबंधित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को इसकी जानकारी दी जा रही थी। जांच करने पर कई शिकायतें सही मिल रही थी तो कई शिकायतें फर्जी पाई जा रही थी।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर उसका निस्तारण हो सके, इसके लिए विकास भवन सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। मतदान शुरूआत से ही कंट्रोल रूम की घंटी बजती शुरू हो गई, जो मतदान समाप्त होने तक जारी रहा। इस दौरान सबसे अधिक शिकायत ईवीएम और वीवीपैट खराब होने की आई। इसके अलावा, मल्हनी विधानसभा के सपा प्रत्याशी विधायक लकी यादव ने बल्थरी और रीठी बूथ पर जनता दल यूनाईटेड के लोगों की ओर से कब्जा कर वोट डालने की शिकायत की, लेकिन जांच में शिकायत फर्जी पाई गई। वहीं, सदर विधानसभा के बूथ नंबर 116 समाजवादी पार्टी के लोगों की ओर से वोट डालने की शिकायत आई। यह शिकायत भी जांच के दौरान झूठी मिली। बदलापुर विधानसभा के बूथ संख्या 353 अमारी में फर्जी वोटिंग की शिकायत आई। जांच में शिकायत झूठी निकली। लगभग इसी प्रकार की शिकायतें कंट्रोल रूम में लगातार आती रही और उनका निस्तारण होता रहा। कंट्रोल रूम में अतिरिक्त एसडीएम ललित मिश्रा और कुमार सत्यम सहित जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला, सहायक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुराधा श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कहीं ईवीएम तो कहीं बूथ कब्जा कर वोट डालने और फर्जी वोट डालने आदि की शिकायत दिन भर आती रही। इसका निस्तारण तुरंत सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को जानकारी देकर कराया जा रहा था। - आरके पाठक, कंट्रोल रूम प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed