फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Contractor was murdered due to illicit relationship, two accused arrested

Jaunpur News: अवैध संबंध में हुई थी ठेकेदार की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Contractor was murdered due to illicit relationship, two accused arrested
शाहगंज। मजडीहां गांव में बीते 8 जून को अवैध संबंध के चलते ठेकेदार की हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राथमिक विद्यालय के पीछे रेलवे फाटक के पास शव मिला था। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मजडीहां गांव निवासी राजेंद्र चौहान के रूप में हुई थी। पेशे से वो भवन निर्माण कराने वाला ठेकेदार था। घटना की सूचना मृतक राजेंद्र के पुत्र ने दी थी। बेटे ने ही एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या के आरोपी सबरहद गांव निवासी तौफीक व उसके भाई आकिब को गिरफ्तार कर लिया। मामले के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि राजेंद्र का उनकी घर की महिलाओँ से अवैध संबंध थे। इसी से आक्रोशित आरोपी दोनों भाइयों ने पहले राजेंद्र के सिर पर डंडे से वार किया, फिर करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैटरी रिक्शा से ले जाकर गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पीछे फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed