फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Contract electrician dies after coming under high tension wire

Jaunpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से संविदाकर्मी विद्दुतकर्मी की मौत

Wed, 17 Jul 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Contract electrician dies after coming under high tension wire
थाना क्षेत्र के होरैया गांव में मंगलवार शाम करीब चार बजे सूचना पर संविदाकर्मी लाइनमैन 26 वर्षीय संदीप राजभर 11000 हाईटेंशन तार के फॉल्ट को ठीक करने गया था। उसी समय करंट की चपेट में आने से गंभीररूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी संदीप राजभर पुत्र पुन्नवासी संविदा पर मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र के रामनगर फीडर में फॉल्ट ठीक करने का कार्य करता था। वहीं रोजाना की तरह मंगलवार को सुबह भी संदीप घर से काम पर निकाला था। सूचना पर संदीप थाना क्षेत्र के होरैया गांव में लगभग चार बजे शट डाउन लेकर 11000 हाईटेंशन तार के फॉल्ट को ठीक कर रहा था। उसी समय बिना सूचना के बिजली आने से संदीप करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने संदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने संदीप को देखते ही मृत घोषित कर दिया। नेवढ़िया थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय फोर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। सूचना पर मृतक के परिजन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि मडियाहूं उपकेंद्र पर कार्यरत विद्दुतकर्मियों के लापरवाही के चलते संदीप की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सूचना के बिजली चालू करने के कारण संदीप करंट की चपेट में आ गया।वहीं परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो घंटे से रखकर बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के आने की जिद्द पर अड़े हैं। तहसीलदार सतेंद्र मौर्य व नायब तहसीलदार संदीप सिंह ने परिजनों को समझाने बुझाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed