फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Contact 10 families every day for Family ID

Jaunpur News: फैमिली आईडी के लिए प्रत्येक दिवस पर 10 परिवारों से करें संपर्क

Thu, 11 May 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Contact 10 families every day for Family ID
एक परिवार एक पहचान योजना के तहत एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने लेखपालों को निर्देश दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्ड में फैमिली आईडी बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करें। हर कार्य दिवस में कम से कम 10 लोगों से संपर्क करें। नगर क्षेत्र में लेखपाल लालचंद, संदीप राव और राजेश पटेल को इस कार्य के लिए लगाया गया है। एसडीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दिवस 10 परिवारों से संपर्क कर उन्हें फैमिली आईडी बनवाने के लिए जागरूक करें। गौरतलब है कि एक परिवार एक पहचान योजना के तहत गरीब और बेरोजगार परिवारों की पहचान करना है। उनको नौकरी या किसी अन्य पेसे में शामिल करना है। ऐसे परिवारों को प्रदेश में संचालित अन्य सभी योजनाओं से परिवारों को जोड़ा जाएगा। जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड हैं, उनके राशन कार्ड नंबर को ही फैमिली आईडी माना जाएगा। एसडीएम ऋषभ पुंडीर ने बताया कि फैमिली आईडी वाले परिवारों को योजनाओं में सब्सिडी और कृषि उपकरण मिलने में जहां मदद मिलेगी वही आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र और बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed