{"_id":"5d1115488ebc3e21703e3f68","slug":"construction-of-wharf-being-cut-by-cutting-kenaram-mound-jaunpur-news-vns4692323167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा कीनाराम टीले को काटकर किया जा रहा घाट का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा कीनाराम टीले को काटकर किया जा रहा घाट का निर्माण
विज्ञापन

सर्वेश्वरी समूह के लोगों ने सीएम से की शिकायत
घाट निर्माण व तपोस्थल की सुरक्षा के लिए शासन से मिला है 1.62 करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित संत बाबा कीनाराम की अति प्राचीन तपोस्थली के सौन्दर्यीकरण के लिए शासन द्वारा प्राप्त धन का बंदरबांट किया जा रहा है। सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सम्बन्धित अभियंताओं व ठेकेदार पर मानक के विपरीत कार्य कराने का आरोप लगाया है।
हरिहरपुर स्थित बाबा कीनाराम की तपोस्थली व समाधि एक महत्वपूर्ण धार्मिक व आध्यात्मिक स्थल है। जहां दूरदराज क्षेत्रों से श्रद्घालु अटूट आस्था व विश्वास के साथ अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए यहां आते रहते हैं। आये दिन यहां लोक कल्याण कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। यह स्थल आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित है और सैकड़ों साल पुराना है। बरसात व बाढ़ के पानी ने उपरोक्त स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसे संज्ञान में लेते हुए शासन ने घाट निर्माण व तपोस्थल की सुरक्षा के लिए एक करोड़ 62 लाख रूपये स्वीकृत किया है। आरोप है कि इस परियोजना में सम्बन्धित अभियंता व ठेकेदार बड़े पैमाने पर धांधली कर रहे हैं। बाबा कीनाराम टीला की मिट्टी काटकर घाट का निर्माण कराया जा रहा है जबकि परियोजना में 200 मीटर दूर से मिट्टी लाने का प्राविधान था। मिट्टी काटने से टीला की प्रकृति तालाब जैसी हो गई है। कार्य स्थल पर नई बोरियों के प्रयोग का प्राविधान था किन्तु पुरानी बोरियां लगाई गई हैं तथा इसे नायलॉन क्रेट से बांधा भी नहीं गया है। जीओ टेक्सटाइल बैग तथा शीट भी घटिया किस्म का प्रयोग किया गया है। कार्य स्थल पर पिचिंग कार्य में बोल्डर मानक के विपरीत घटिया किस्म का लगाया जा रहा है। श्री सर्वेश्वरी समूह के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा आवंटित धन के दुरूपयोग को रोकने की मांग की है।