फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Construction of the plant will be expedited at a cost of Rs 500 crore, three thousand will get employment.

Jaunpur News: 500 करोड़ की लागत से प्लांट का निर्माण तेज, तीन हजार को मिलेगा रोजगार

Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Construction of the plant will be expedited at a cost of Rs 500 crore, three thousand will get employment.
शाहगंज के गैरवाह में इंडियन ऑयल के कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट का निर्माण 500 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह 35 एकड़ में तैयार हो रहा है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसे जुलाई में तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग कार्यालय की तरफ से वर्ष 2022-23 में आयोजित इनवेस्टर्स समिट में एक एमओयू किया गया, जिसमें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट के निर्माण के लिए सहमति दी। इसके लिए गैरवाह में 35 एकड़ भूमि तलाश की गई। शुरुआत में भूमि तलाश बड़ी चुनौती थी। ग्राम पंचायत और सरकारी भूमि को एक रुपये प्रति एकड़ प्रति वर्ष के हिसाब से दी गई। इसका निर्माण अप्रैल से चल रहा है और जुलाई तक पूर्ण करने का दावा किया जा रहा है। यह 20 टन प्रतिदिन उत्पादन करेगा। इस प्लांट पर शहर से निकलने वाला 200 मीट्रिक टन गीला कचरा निस्तारित होगा। इससे शहर तो स्वच्छ रखने में सहायता मिलेगी और सर्वेक्षण में भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

इसको शाॅर्ट में सीबीजी बोला जाता है। इसका गैस संचालित वाहनों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह प्लांट फुल ऑटोमैटिक होगा, जिसमें गीला कचरा निस्तारित होने के साथ गैस किट में सीबीजी संग्रहित होगी, इससे जैविक खाद भी तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed