{"_id":"6a398e11b2bff87b300fd697","slug":"construction-of-kodhahu-itahara-bypass-gains-momentum-90-of-the-work-is-complete-jaunpur-news-c-193-svns1023-157577-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कोदहूं-ईटहरा बाईपास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 फीसदी काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कोदहूं-ईटहरा बाईपास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 90 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर: कोदहूं ईटहरा बाईपास का चल रहा निर्माण। संवाद
मुंगराबादशाहपुर। पूर्वांचल-प्रयागराज मार्ग पर साढ़े चार किलोमीटर लंबे कोदहूं-ईटहरा बाईपास का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार, परियोजना का लगभग 90 फीसदी भौतिक काम पूरा हो चुका है।
इसे जून 2027 की निर्धारित समय-सीमा से पहले जनता को समर्पित करने की तैयारी है। यह बाईपास दो लेन का होगा और इसकी चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ पक्की पटरी और सुरक्षा दीवारें बनाई जा रही हैं। बाईपास बनने से लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।
परियोजना प्रबंधक सौम्या रंजन रथ ने बताया कि कोदहूं छोर से इटहरा तक मिट्टी भराई और समतलीकरण का काम पूरा हो गया है। अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। डामर की सड़क बिछाने का काम बारिश के बाद युद्धस्तर पर शुरू होगा। गौरैयाडीह गांव में आरओबी (ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य जारी है। दौलतिया में अंडरपास बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक (तकनीकी) भारत सिंह जोइया ने कहा, हमारी कोशिश है कि जून 2027 से पहले ही बाईपास चालू कर दें। इस बाईपास के बनने से शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ-गाजीपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर प्रयागराज जाने वाले ट्रक और बसों को अब मुंगराबादशाहपुर शहर में नहीं घुसना पड़ेगा। इससे उन्हें 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने से मुक्ति मिलेगी। यह बाईपास पूर्वांचल-प्रयागराज के बीच यात्रा को अधिक सुगम और तेज बनाएगा।
इस बाईपास परियोजना की शुरुआत 2017 में सांसद सीमा द्विवेदी के प्रयासों से हुई थी। सांसद सीमा द्विवेदी ने कई बार निर्माण स्थल का दौरा किया है। उन्होंने काम में गुणवत्ता बनाए रखने और तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी परियोजना की प्रगति पर लगातार नजर रख रहे हैं।