फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Constable caught objectionable condition in jaunpur SP suspended duty investigation underway

UP : महिला के कमरे में आपत्तिजनक हाल में पकड़ाया सिपाही, जमकर हुई धुनाई, SP ने किया लाइन हाजिर; जांच

Fri, 03 Jan 2025 04:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 04:34 AM IST
सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर से जुड़े इस मामले की वीडियो भी वायरल हुइ है। जिले के कप्तान ने आरोपी सिपाही को लाइनहाजिर कर जांच के आदेश दे दिए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही को लोग मार रहे हैं वहीं, महिला को गालियां दे रहे हैं।

विज्ञापन
Constable caught objectionable condition in jaunpur SP suspended duty investigation underway
कमरे में छिपा सिपाही और वीडियो बनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक सिपाही को कस्बे की एक महिला के साथ लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पहले तो उसकी पिटाई की फिर कोतवाली में सूचना दी। इस मामले का संज्ञान लेते हुए कप्तान डॉ. कौस्तुभ ने सिपाही को लाइनहाजिर करते हुए उसके खिलाफ जांच बैठाई है। मामला केराकत कस्बे से जुड़ा हुआ है। 

विज्ञापन


आरोप है कि थाने का एक सिपाही रतन गिरी बीती रात नशे की हालत में एक महिला के घर में घुस गया। जहां पूर्व से ही उसका उस महिला से संबंध था। तभी घर वाले जग गए और आपत्तिजनक हालत में देख सिपाही की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


मामले में मौके पर पुलिस के लोग सिपाही को अपने साथ लेके थाने लाए और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसकी जानकारी जब कप्तान डॉ. कौस्तुभ को हुई तो उन्होंने तत्काल उस सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया और उसके खिलाफ जांच बैठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह होने पर लोगों में इसकी चर्चा जोरों पर होने लगी। घटना से विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। मामले में केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि महिला की बात गलत है। आरोपी सिपाही नशे की हालत में बवाल कर रहा था। इस कारण से उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed