फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Constable beats up a young man, admitted to ICU, suspended

Jaunpur News: सिपाही ने युवक को पीटा, आईसीयू में भर्ती, निलंबित

Thu, 05 Jun 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Constable beats up a young man, admitted to ICU, suspended
तेजीबाजार, जौनपुर। स्थानीय थाने पर बुधवार देर रात सिपाही ने युवक की जमकर पीट दिया। घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पीट रहे सिपाही से बीच बचाव करने में चौकी इंचार्ज को भी चोट लग गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने सिपाही अंकुर कुमार को निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सिपाही का यह पहला मामला नहीं है, उसकी आए दिन लोगों से कहासुनी और विवाद होती रहती है।
विज्ञापन

गौराकला गांव निवासी अजय सिंह देर शाम थाने के सामने से होकर महाराजगंज किसी आवश्यक कार्य से जा रहा था। थाने के बाहर टहल रहे सिपाही ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज देते हुए जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शोर शराबा सुनकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए, वहीं चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह भी बीच-बचाव करने लगे। उन्हें भी चोट लग गई। सिपाही थाना प्रभारी से भी उलझ गया और गाली-गलौज एवं मारपीट की धमकी देने लगा। बाद में सिपाही ने घर पर फोन कर दिया, खास संगठन के देर शाम थाने पर सैकड़ों की संख्या में सदस्य पहुंच गए। खूब तांडव मचाया और गाली गलौज की। मारपीट में घायल अजय का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां आईसीयू में भर्ती है, स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सिपाही का भाई भी इसी जनपद में दारोगा है, अपने सिपाही भाई की पूरी मदद करता है। इस पूरी घटना से क्षेत्र में तनाव है। सिपाही की बर्बरता से परेशान स्थानीय लोग दोपहर बाद थाने पहुंचे, सिपाही के कृत्य की शिकायत की। शाम चार बजे के करीब अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह थाने पहुंच कर जुटे ग्रामीणों को समझाया और सिपाही के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोट
सिपाही द्वारा किए गए कृत्य को उच्चाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही अंकुर कुमार का निलंबन कर दिया गया और विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्य प्रकाश सिंह,थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed