फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consideration of establishment of fire brigade

Jaunpur News: फायर ब्रिगेड की स्थापना पर विचार

Mon, 24 Jun 2024 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Consideration of establishment of fire brigade
मछलीशहर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक रविवार को संगठन के अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि के पुरानी बाजार स्थित आवास पर हुई। नगर में आग की घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की स्थापना नगर के आसपास कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने निर्णय लिया कि संगठन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी बात रखेंगे। सुजानगंज पड़ाव पर स्थित गंगाराम जायसवाल की पेंट की दुकान पर शनिवार की शाम आग लगने से नुकसान हुआ था। व्यापारियों ने मिलकर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। उसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। बैठक में उपस्थित व्यापारी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मत से निर्णय लिया कि जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु से मिलकर मछलीशहर में फायर स्टेशन स्थापित कराने की मांग करेंगे। व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के माध्यम से अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। बैठक में अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल बहादुर सोनी, बसंतलाल जायसवाल, अनिल कुमार अग्रहरि, रामजी साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed