फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Consider police as friends, share every problem

Jaunpur News: पुलिस को दोस्त समझें, हर समस्या साझा करें

Fri, 19 Jan 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Consider police as friends, share every problem
बदलापुर। कोई भी अराजक तत्व अगर आपके रास्ते का बाधक है तो पुलिस आपके साथ हर कदम पर खड़ी है। पुलिस को दोस्त समझकर अपनी हर छोटी-बड़ी समस्या साझा करें। ये बातें सीओ अरविंद कुमार ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कही। इसमें 300 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। उन पर अपनी निजी जानकारी, मोबाइल नंबर व फोटो शेयर न करें। कोई फोन या मेसेज करके, स्कूल-कोचिंग आने-जाने के दौरान रास्ते में परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। उन्होंने बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करने का आग्रह किया। सीओ ने सभी को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। और बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने की अपील की। छात्राओं से कहा कि आप के साथ कोई बदतमीजी करता है तो आप इसको कत्तई न छिपाएं। इस बात को अपने अभिभावक , प्रिंसपल तथा पुलिस को अवश्य बताएं। आप की मदद की जाएगी। आप का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह ने सीओ का छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया। इस मौके कोतवाल अशेष नाथ सिंह, शिक्षक आलोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के सवाल तो सीओ ने दिए जवाब

सवाल : पुलिस सिस्टम का क्या काम है ? -रुखसार
जवाब : पुलिस का काम पब्लिक की सुरक्षा व उन्हें कानून के प्रति जागरूक करना है।

सवाल : अक्सर कुछ पुलिस वाले फिट नहीं होते, वे कैसे अपराध पर अंकुश लगा सकते है ?- रोशनी

जवाब : पुलिसकर्मियों का कोई खाने-पीने का समय नहीं होता। अपराध को रोकने में पूरे दिन व्यस्त रहते हैं। मेरी कोशिश है कि शिफ्ट के अनुसार पुलिस कर्मियों से ड्यूटी कराएं।
सवाल : आप जैसा कैसे बना जा सकता है ? - साक्षी सरोज

जवाब : लगातार मेहनत करें। पढ़ाई में मन लगाएं। एक टाइम टेबल बना लें। मन की एकाग्रता आप की सफलता का राज है। कोचिंग से बचें अच्छी किताबों का अध्ययन करते रहें।

सवाल : कॉलेज के सामने एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहता है ऐसा क्यों ? -प्रिंसी यादव

उत्तर- आप के कॉलेज के सामने पुलिस सादे ड्रेस में रहती है। राजक तत्वों पर उनकी नजर होती है। फिर भी कहीं कोई दिक्कत हो तो पुलिस को तत्काल सूचित करें।
सवाल : अगर हम अकेले है और मुसीबत आ जाए तो क्या करें ? -स्वाती निगम

जवाब : पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 पर कॉल कर सकते है। बिल्कुल ना घबराएं। साहस से काम लें।
सवाल : कोई पुलिसकर्मी हमारे साथ अपराध करता है तो क्या करें ?-रिया यादव

जवाब : यदि ऐसा होता है तो सबसे पहले लिखित में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराएं। जांच होगी, इसके बाद चार्जशीट कोर्ट में जाती है। कोर्ट में दोषी सिद्ध होने पर पुलिस वालों को भी सजा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed