फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress workers protested by taking out a procession on not reducing the price of petrol and diesel

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल का दाम कम नहीं करने पर जुलूस निकाल कर जताया विरोध

Thu, 19 Mar 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protested by taking out a procession on not reducing the price of petrol and diesel
जौनपुर। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं घटाने के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। बृहस्पतिवार को सड़क पर बाइक लेकर पैदल चलकर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह की अगुवाई में जुलूस निकालकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार जनता का शोषण कर रही है। दाम घटने के बाद भी कीमतें कम नहीं किया जाना जनता के साथ धोखा है। यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि भारत में अभी भी पेट्रोल काफी महंगा मिल रहा है। यूएस में रिकॉर्ड उत्पादन के बाद कच्चे तेल के दाम में काफी गिरावट आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरान के प्रवेश से भारत के लिए कच्चे तेल की कीमत काफी कम हुई हैं। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पहले जैसी बनी हुई हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम बाकी राज्यों से काफी अधिक हैं।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्य वीर सिंह ने कहा की सरकार जनता से उसका हक छीन रही है। जनता सरकार की मंशा को समझ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जुलाई 2014 में, प्रति बैरल 106 डॉलर से जनवरी 2016 में 26 डॉलर तक पहुंचा है। यानी 15 महीने में 75 फीसदी की गिरावट हुई है। लेकिन फिर भी हमें अपने स्थानीय स्टेशन पर पेट्रोल या डीजल की कीमतों में कटौती नहीं की गई है। सरकार जनता पर बोझ थोपने का काम कर रही है। इस मौके पर जयमंगल यादव, शैलेंद्र सिंह, यूथ कांग्रेस के सदर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद साजिद मानू, शशांक सोनकर, सत्यम श्रीवास्तव, सृजन सिंह, रोशन सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद अरमान, मयूर, मोहम्मद रहमान, अजीत यादव, मोहम्मद अकील, आशीष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed