फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress workers demonstrated against the government

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated against the government
गांधी जयंती के मौके पर हाथरस में हुई घटना के विरोध में मुफ्तीगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समाने विर - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुफ्तीगंज ब्लाक के गांधी प्रतिमा के सामने विजय तिवारी के नेतृत्व में प्रर्दशन किया। उन्होंने कहा कि कृषि पर कानून बनाना देश के संघीय ढांचे के खिलाफ है। उन्होंने हाथरस में हैवानियत की शिकार हुई बेटी को न्याय दिलाने और पार्टी नेताओं के साथ बदसलूकी करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि कानून किसान विरोधी है। इसलिए हम इस कृषि कानून को काला कानून कहते हुए निरस्त करने की मांग राष्ट्रपति से करते हैं। कहा कि देश के अन्नदाता और भाग्य-विधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षड़यंत्र किया जा रहा है। इस मौके पर अवसर पर दिनेश कुमार राय, संदीप कुमार यादव, आशू यादव, आरीफ अली, अरूण कुमार तिवारी, छेदीलाल चौहान, गुड्डू चौहान, सावन नागर, जितेंद्र बेनवंशी, विजय गौतम, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे। सुजानगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेरबहादुर सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा गया। प्रदर्शन में शेषधर शुक्ल, प्रमोद सिंह, सालिकराम उपाध्याय, बंशीधर शर्मा, विपिन सिंह, महेंद्र गौतम, जयनाथ पाल, ब्लाक उपाध्यक्ष रामशंकर सिंह आदि रहे। बदलापुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा की गयी बदसलूकी को लेकर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदेश के राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम कोशलेश कुमार मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न करने की मांग की। जिला सचिव सत्यव्रत उपाध्याय, कमला प्रसाद तिवारी, महात्मा प्रसाद शुक्ल, राजेश विश्वकर्मा, अभिषेक गिरि , सत्यम मिश्रा, सुरेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed