फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress protests against gas shortage

Jaunpur News: गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against gas shortage
मुंगराबादशाहपुर। गैस सिलिंडर किल्लत को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
मुंगराबादशाहपुर। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की किल्लत के विरोध में कांग्रेस पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह के नेतृत्व में लोगों ने सोमवार को बीडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने हाथों में एलपीजी सिलिंडर का चित्र और सिलिंडर लेकर नारेबाजी की। रेखा सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यालय से पर्ची जारी हो रही है और सिर्फ करीबियों को सिलिंडर मिल रहा है। रेखा सिंह ने खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को ज्ञापन देकर मांग की कि बढ़े दाम तत्काल वापस लिए जाएं। चेतावनी दी कि यदि राहत नहीं मिली तो कांग्रेस सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। अमित सिंह, सूर्यवंशी, शिवानंद तिवारी, लक्ष्मण सिंह, योगेश तिवारी सहित सुनीता समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed