{"_id":"6191500af1c6374e532df433","slug":"congress-protested-against-inflation-by-taking-out-a-pledge-yatra-jaunpur-news-vns622595086","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर महंगाई का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर महंगाई का किया विरोध
विज्ञापन
मछलीशहर। प्रदेश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकालकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन भाजपा सरकार कुंभकरनी नींद में सो रही हैं। लगातार खाद्य पदार्थो ,डीजल ,पेट्रोल का दाम आसमान छू रहे हैं। किसान परेशान हैं।
दियावां महादेव मंदिर परिसर में आयोजित नुक्कड सभा में दलित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश के हर जिलोु में विधानसभा स्तर पर प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को कार्यक्रम के पहले दिन बरसठी ब्लॉक के अरुआवा से दियावा महादेव मंदिर तक पद यात्रा निकाली गई । यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव ,जिला सचिव लव कुमार गुप्ता, प्रेम चन्द्र यादव एवं सुरेश गौड़ कर रहे थे। पद यात्रा में योगी और मोदी के नाकामियों की बाते छपे पर्चे बाटे गए। विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद सिंह ने भी लोगो में जोश भरा। यात्रा में पूर्व प्रत्याशी मंगला गुरु, अली अंसारी, विनोद, सरोज, सत्य प्रकाश दुबे, राकेश, आजाद, चंद शेखर चौहान, शैलेश कनौजिया, कमलेश कनौजिया, सईद अनवर, दिलीप कुमार गौतम, लल्लू कनौजिया, संदीप मौर्या, नरसिंह सिंह, बच्चन गौतम, अनीशा गौतम, माही सोनकर, तुषार कुमार आदि उपस्थित रहे।
करंजाकला। ब्लॉक के सैदपुर गडौर में रविवार को सपा व जनवादी पार्टी की ओर से महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बेतहाशा बढ़ रही महंगाई पर विरोध जताया। साथ ही महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन
जनवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमरनाथ सिंह चौहान व पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीबों की कमर टूट गई है। पूरी अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार में सभी के हक छीने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। सदर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा कि चुनाव में लोगों को अपने मत का प्रयोग सोच विचार कर करें। प्रदर्शन करने वालों में दारासिंह चौहान, छोटेलाल चौहान, अमेरिकन चौहान, रणजीत चौहान ,संतराम चौहान, लल्लन चौहान, रोहित चौहान, रंगबहादुर चौहान, सुभाष चौहान, मिठाई लाल चौहान, सुभाष चौहान, रणवीर चौहान, रामउजागीर चौहान, जितेंद्र चौहान मौजूद रहे।