फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress leader arrested in maid rape case

Jaunpur News: नौकरानी से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Sat, 31 Aug 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress leader arrested in maid rape case
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में कांग्रेस नेता और पूर्व शहर उपाध्यक्ष मुफ्ती मेहंदी के घर में काम करने वाली नौकरानी से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली शेख मोहामिद निवासी पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुफ्ती मेहंदी निवासी कजियाना कोतवाली के घर पर 10 वर्षों से झाडू पोछा का काम करती थी। मुफ्ती मेहंदी कहे कि वह प्यार करते हैं। शादी करेंगे। इसके बाद बहला फुसलाकर मेरे साथ याैन संबंध बना लिए उस समय मेरी उम्र 15 वर्ष थी। मुझे आश्वासन के तौर पर कपड़े और चप्पल आदि दिलवा देते थे। यह क्रम काफी दिनों तक चला। जब मैं शादी के लिए कहती तो वह इधर-उधर की बात कर टाल जाते थे। जब मैं जिद करने लगी तो मुफ्ती मुझे और मेरे घर वालों को जान से मारने की धमकी देने लगे। अंतरंग तस्वीरें दिखाकर धमकी देते बात नहीं मानोगी तो वायरल कर दूंगा। वही फोटो दिखाकर मुझे डरा धमका कर संबंध बनाते रहे। मुझे अन्य लोगों से भी संबंध बनाने को कहते थे, जब मैं मना कर देती थी तो मुझे मारते पीटते थे। 27 अगस्त 2024 को शाम सात बजे मुफ्ती मुझे घर बुलाकर मेरे साथ संबंध बनाने के लिए कहे जब मैं मना कर दी। फिर मारपीट कर जबरदस्ती संबंध बनाए। मुझसे कहे कि अगर यह बात पुलिस को बताओगी तो मैं तुम्हें तथा तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि मुफ्ती पूर्व में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष थे, 26 मार्च 2022 को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

कोट

कांग्रेस नेता मुफ्ती मेंहदी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। वह पूर्व में कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहा है।

मिथिलेश मिश्रा,शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed