{"_id":"1b45d9899773938257a018b038f9243c","slug":"congress-bike-procession-for-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए कांग्रेस का बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए कांग्रेस का बाइक जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 231 के निर्माण के लिए मुंगराबादशाहपुर में बनने वाले बाईपास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बाइक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता डा. बीएल वर्मा के नेतृत्व में निकले जुलूस में शामिल लोगों ने किसानों को भूमि की मौजूदा कीमत से चार गुना अधिक मुआवजा देने की मांग की। कहा कि इस मांग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को सतहरिया में धरने पर बैठेंगे।
बाईपास के निर्माण के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। मुंगराबादशाहपुर से सतहरिया तक सात किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण के कारण बड़ी संख्या में किसान प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
हरसू का पूरा गांव के पास से निकला बाइक जूलूस भैरोपुर, जयपालपुर, रामनगर, सराय डेंगू से होकर सतहरिया जाकर समाप्त हुआ। यहां सभा कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की। जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए जिन किसानों की भूमि ली जा रही है, उन्हें भूमि की मौजूदा कीमत से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाना चाहिए।
इसी मांग को लेकर कांग्रेस नेता 22 फरवरी से धरने पर बैठेंगे। डा. बीएल वर्मा ने बताया कि धरने में रीता बहुगुणा जोशी भी शामिल होंगी। इस मौके पर राजेश पटेल, आजम राईन, फूलचंद्र हरिकेश, अनुपम सिंह, छोटेलाल, बनवारीलाल. राकेश कुमार, शिव प्रसाद, उदयराज, संतोष पटेल, अनिल, रामपूजन, विनोद पांडेय आदि मौजूद थे।