फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Congress always raised the voice of the backward people

Jaunpur News: कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ों की आवाज बुलंद की

Mon, 10 Feb 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress always raised the voice of the backward people
जौनपुर। कांग्रेस पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की एकता और अखंडता पर कुठाराघात का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस दलितों और पिछड़ों की आवाज को हमेशा से बुलंद करती आ रही है। वह रविवार को पूर्व विधायक नदीम जावेद के कैंप कार्यालय पर आयोजित जय बाबू जय संविधान सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को खत्म कर देश की अखंडता को कमजोर करना चाहती है। देश की संविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस इसके ख़िलाफ़ खड़ी है। तानाशाही सरकार को उखाड़ कर फेंकने का संकल्प हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ले लिया है। अब इस सरकार का पतन शुरू हो गया है। नौजवान ,अगड़ा, पिछड़ा दलित वर्ग इस सरकार में प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर वह अपनी आवाज़ उठाता है तो मोदी सरकार लाठी और जेल के दम पर उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सृजन सिंह, बबलू गुप्ता, शशांक सोनकर, राजीव निषाद, राजू गुप्ता आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयमंगल यादव और संचालन प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed