फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Conflict between SP leader and police over taking off the flag from the vehicle

वाहन से झंडा उतारने को लेकर सपा नेता व पुलिस में नोकझोंक

Sat, 19 Feb 2022 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Conflict between SP leader and police over taking off the flag from the vehicle
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर रामपुर बाजार में सपा नेता के गाड़ी पर लगा झंडा पुलिस ने उतरवा दिया। झंडा उतारने को लेकर सपा नेता और पुलिस के नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर के प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव उर्फ फौजी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हैं। शुक्रवार को अपनी स्कार्पियो से जौनपुर- केराकत मार्ग पर कहीं जा रहे थे। वह जैसे ही गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास पहुंचे, उनकी गाड़ी पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगा देखकर केराकत थाने की पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। झंडा उतारने को कहा। जिस पर अनिल यादव ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर अनिल यादव फौजी और पुलिस से जमकर बहस हो गई। पुलिस ने गाड़ी सहित अनिल यादव को हिरासत में ले लिया। वहीं, इस झड़प का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केराकत कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि यह मामला गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। हमें कोई जानकारी नही है। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर अवध नाथ यादव ने कहा कि अभी हमारे यहां ऐसा कोई प्रकरण नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed