{"_id":"6670820e897c71ad5f02e480","slug":"confectioner-dies-due-to-electric-shock-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-117407-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: करंट लगने से हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: करंट लगने से हलवाई की मौत
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के मड़ैया शंकरगंज गांव में रविवार की रात करंट लगने से हलवाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़ैया शंकरगंज गांव निवासी मदन चौहान के घर कोई मांगलिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए जलालपुर क्षेत्र के महिमापुर गांव निवासी शिवकुमार मोदनवाल (38) अपने साले मड़ियाहूं थाना के रानी पट्टी निवासी संदीप कुमार के साथ आए थे। रात को करीब साढ़े नौ बजे शिवकुमार फर्राटा पंखा हटाने लगे। पंखे में करंट आ रहा था। शिवकुमार करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। उनके साले ने पुलिस को सूचना दी।
शिवकुमार मोदनवाल को तीन लड़के सत्यम, शिवम, सुंदरम व तीन बेटियां दीपा, रूपा एवं रूपांजलि हैं। इसमें केवल दीपा की ही शादी हुई है। पांच बच्चों की शादी करनी हैं। शिवकुमार की मौत से पत्नी सरोज देवी पर दुखों का पहाड़ टूट गया। शिवकुमार जलालपुर बाजार में चाट, फुल्की का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। कहीं शादी विवाह में खाना बनाने का काम मिल जाता था तो वहां भी काम कर लेते थे। थानाध्यक्ष जफराबाद सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के साले की तहरीर पर मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।