फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Computers not installed in 30 gram panchayats, obstacles in payment

30 ग्राम पंचायतों में नहीं लगे कंप्यूटर, भुगतान में रोड़ा

Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Computers not installed in 30 gram panchayats, obstacles in payment
करंजाकला। ग्राम पंचायतों में भुगतान को लेकर होने वाली मनमानी रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसमें एक जून से ग्राम पंचायतों में होने वाले भुगतान को पंचायत के कंप्यूटर से ही किया जाना था लेकिन 25 से 30 ग्राम पंचायतों के पास अपना कंप्यूटर नहीं। जिससे भुगतान में समस्या आ रही है।
विज्ञापन

सरकार ग्राम पंचायतों को मॉडल के रूप में विकसित कर रही है। गांव के पंचायत भवन में सारी व्यवस्था की जा रही है। अभी तक भुगतान आदि की व्यवस्था ब्लॉक कार्यालय में लगे कंप्यूटर के माध्यम से होती थी। इसमें कई बार भुगतान के दौरान तरह-तरह की शिकायतें भी आती थीं। यह व्यवस्था पंचायत भवन से लागू होगी तो पंचायत भवन से भुगतान के दौरान किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। साथ में पंचायत सचिव भी नियमित रूप से ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। ग्राम पंचायतों से आने वाले लोग अपनी समस्या में पंचायत सचिवों प्रधान से कर सकेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायतों में कार्य योजना भुगतान के बाउचर से फंडिंग आदि पंचायत सहायक करेंगे। फिलहाल करंजाकला ब्लॉक के अंतर्गत 98 ग्राम पंचायतें है जिसमें करीब 30 ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण ग्राम पंचायतों में हो रहे काम का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इसके लिए सचिव प्रधान ब्लॉक कार्यालय से ही भुगतान करा रहे हैं। करंजाकला एडीओ पंचायत रमेश चंद यादव ने बताया कि करीब 25 से 30 ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर की व्यवस्था अभी नहीं है। सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वह यथाशीघ्र ही अपनी ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर की व्यवस्था करें जिससे भुगतान फीडिंग आदि का काम पंचायत भवन से ही किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed