{"_id":"62eeb32a1c92b1344730b9fc","slug":"complete-work-has-not-been-done-on-the-old-140-proposals-of-public-representatives-jaunpur-news-vns6679997128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों के पुराने 140 प्रस्तावों पर नहीं हो पाया है पूरा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों के पुराने 140 प्रस्तावों पर नहीं हो पाया है पूरा काम
विज्ञापन
जौनपुर। शासन से विधायकों को काम कराने के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये मिले हैं। इसके लिए संबंधित विधायकों से विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भी मांगे जा रहे हैं। इसमें अब तक दो एमएलसी के अलावा नौ विधायकों में महज चार ने ही अपने प्रस्ताव दिए हैं, जबकि पांच विधायकों का प्रस्ताव नहीं मिला है।
हालांकि इन जन प्रतिनिधियों के प्रस्ताव का इंतजार किया जा रहा है लेकिन आंकड़ों पर नजर डालने पर यह भी पता चलता है कि पूर्व में दिए गए प्रस्तावों में 140 कार्य अभी भी लंबित हैं। यह अलग बात है कि इन कार्यों को संबंधित विभागों से जल्द से जल्द पूर्ण कराने को जोर दिया जा रहा है। जनपद में नौ विधायक और दो एमएलसी हैं। इन्हें विकास कार्य कराने के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के हिसाब से धन आवंटित किया गया है। इनसे प्रस्ताव प्राप्त होने पर कार्य का सत्यापन कराकर उसे स्वीकृत के बाद काम कराया जाना है। पीडी जयकेश त्रिपाठी के मुताबिक, अभी तक एमएलसी विद्यासागर सोनकर और एमलसी बृजेश सिंह प्रिंसू के अलावा विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्रा, केराकत विधायक तूफानी सरोज, जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, मल्हनी विधायक लकी यादव से विभिन्न प्रकार के विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मिले हैं। यानी शाहगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, सदर और मडि़याहूं विधायक से प्रस्ताव नहीं मिला है। इतना ही नहीं, पड़ताल करने पर यह बात भी सामने आई कि 140 कार्य पूर्ण नहीं हो पाए हैं। इनमें वित्तीय वर्ष 2018-19 में नौ, वित्तीय वर्ष 2019-2020 में 17 और वित्तीय वर्ष 2021-22 में 108 कार्य अधूरे पड़े हैं। हालांकि पूछे जाने पर पीडी कहते हैं कि बीते दिनों बैठक हुई थी। संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से कार्य कराने को कहा गया है।
किस कार्यदायी संस्था से कितने कार्य हैं अधूरे
अधिसाशी अभियंता यूपी सिडको - 21
सीएमओ व सीएमएस - दो
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड शाहगंज - नौ
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय - छह
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग कानपुर - चार
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग प्रयागराज - 12
अधिशासी अभियंता जल निगम निर्माण शाखा -14
अधिशासी अभियंता जल निगम तृतीय रखरखाव शाखा - 10
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड - एक
अभिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग - 61