{"_id":"5f4e76608ebc3e53327e5749","slug":"complaint-of-immediate-bill-over-readings-will-be-removed-jaunpur-news-vns544730629","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीडिंग से अधिक बिल आने की तत्काल दूर होगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीडिंग से अधिक बिल आने की तत्काल दूर होगी शिकायत
विज्ञापन
मछलीशहर। विद्युत उपकेंद्र पर एन साफ्ट बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर और कर्मचारियों को प्रोब बिलिंग मीटर का प्रशिक्षण दिया गया। कंपनी के अनुसार इस प्रशिक्षण से उपभोक्ताओं की बिलिंग संबधी समस्याएं दूर होंगी।
कंपनी के सुपरवाइजर राकेश तिवारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की ओर से लगातार मीटर की रीडिंग में गड़बड़ी या रीडिंग से अधिक बिल आने की शिकायत विद्युत निगम को मिल रही थी। इन शिकायतों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी कड़ी में कंपनी ने हाईटेक प्रोब बिलिंग मीटर लांच किया। इस मीटर से उपभोक्ताओं की जहां सभी शिकायतें दूर हो जाएंगी, वहीं बिल देने में आसानी भी होगी।
उपकेंद्र के एसडीओ अमर देव सिंह पटेल ने बताया कि प्रोब मीटर जहां लोगों की शिकायत को दूर करेगा वही दूसरी तरफ विद्युत चोरी, मेन केबिल में आगे कनेक्शन से पहले कही तार कटने या जोड़ने की सीधे जानकारी देगा। प्रशिक्षण के दौरान विजय यादव, संजय यादव, राजेश चौरसिया, दिनेश कुमार, राजेश सहित दर्जनों विद्युत कर्मी मौजूद रहे।