फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Compensation for land acquisition stopped since six months starts again

Jaunpur News: छह माह से बंद भूमि अधिग्रहण का मुआवजा फिर चालू

Fri, 31 Jan 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Compensation for land acquisition stopped since six months starts again
जौनपुर। जिले में छह माह से बंद पड़े भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को फिर चालू किया गया है। वजह कि भूमि अध्याप्ति कार्यालय में साढ़े चार करोड़ के घोटाले की जांच पकड़ी गई थी। इसके चलते कार्यालय सील किया गया था। कोई नया सीआरओ न आने से मुआवजे का वितरण नहीं हो सका। अब नए सीआरओ अजय कुमार अम्बस्ट के कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई है। तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने भूमि अध्याप्ति कार्यालय के फर्जी भुगतान के शिकायत की जांच कराई थी। तत्कालीन सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह समेत 10 लोग घोटाले के आरोपी पाए गए और उनको निलंबित किया गया। इन पर 4.5 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा था।
विज्ञापन

भुगतान की प्रक्रिया शुरू -15 जनवरी से भुगतान शुरू हो चुका है। 135-ए शाहगंज जौनपुर मार्ग पर 32 ग्रामों के 68 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, इसमें से 59.77 करोड़ रुपये वितरित किया गया। अभी भी 8.23 करोड़ रुपये शेष हैं। 135-ए मड़ियाहूं-बाईपास पर 14 ग्रामों के लिए 147 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें से 124.92 करोड़ रुपये करीब 1520 काश्तकारों में वितरित किए गए हैं। 135-ए जौनपुर-भदोही मार्ग पर 44 ग्रामों के 103.55 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, इसमें से करीब 2662 काश्तकारों में 53.42 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। अभी भी करीब 3311 काश्तकारों का 50.13 करोड़ रुपये शेष बचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed