फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Communicable disease control campaign will start from July 1

एक जुलाई से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Tue, 15 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Communicable disease control campaign will start from July 1
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में संचारी रोग नियंत्रण एवं टीकाकरण की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के बाबत टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक के दौरान कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में अब क्लस्टर वाइज टीकाकरण कराया जाएगा। जिसके तहत प्रथम चरण में जनपद वासियों को व्यापक रूप से कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। दूसरे चरण में उनका शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। योजनाओं का लाभ लेने वालों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित कराया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को आगाह किया कि प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी किसी गांव का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। योजनाओं का स्थलीय सत्यापन भी किया जाएगा। इसलिए किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सड़क को गड्ढामुक्त कराएं। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, एडीएम भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed