फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Committee will investigate the matter of paper out

पेपर आउट होने के मामले की जांच करेगी कमेटी

Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Committee will investigate the matter of paper out
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान शनिवार को आजमगढ़ के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर आउट होने के मामले की जांच कमेटी करेगी। परीक्षा नियंत्रक ने मामले की जांच कमेटी से कराने के लिए कुलपति को पत्र भेजा है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे महाविद्यालय जो सीसीटीवी कैमरे बंद करके परीक्षा करा रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है। यदि परीक्षा के दौरान किसी केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा बंद मिला तो संबंधित महाविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र डिबार करने के साथ ही संबंधित महाविद्यालय पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

गुजराती देवी महाविद्यालय गदनपुर हिच्छपट्टी मंदुर आजमगढ़ केंद्र पर परीक्षा से पहले बीए द्वितीय वर्ष शिक्षा शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र का लिफाफा कटा मिला था। आजमगढ़ की जनपदीय उड़ाका दल के टीम संयोजक डा. पवन कुमार सिंह और दूसरी टीम के बलवंत सिंह ने केंद्राध्यक्ष की मौजूदगी में महाविद्यालय में रखी आलमारी का ताला खोलवाया गया तो पेपर का लिफाफा कटा हुआ मिला। उड़ाका दल भी इस घटना को लेकर सकते में है कि परीक्षा से पहले पेपर का लिफाफा कैसे खुल गया, जबकि परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले दो शिक्षकों का हस्ताक्षर कराने के बाद ही पेपर का लिफाफा खोला जाता है। शनिवार को पेपर आउट होने की घटना को लेकर विवि प्रशासन काफी सख्त है। अधिकारियों का कहना है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद विवि प्रशासन कड़ा निर्णय ले सकता है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि पेपर आउट होने की घटना परीक्षा नियमों का उल्लंघन है। इस मामले की जांच के बाबत कमेटी का गठन करने के लिए कुलपति को पत्र भेज दिया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed