{"_id":"573780424f1c1b967c919bbc","slug":"combind-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक छत के नीचे पकती हंै परिवार के 86 सदस्यों की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक छत के नीचे पकती हंै परिवार के 86 सदस्यों की खुशियां
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 15 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
सुजानगंज के इटहा गांव में कमलेश शुक्ला का परिवार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां सुमति वहां संपत्ति नाना। तुलसी दास की यह चौपाई कमलेश शुक्ला के परिवार पर सटीक बैठती है। सुजानगंज ब्लाक के इटहां गांव निवासी कमलेश शुक्ल के परिवार में एक ही छत के नीचे सिर्फ रोटियां ही नहीं, खुशियां भी पकती हैं। घर में चार पीढ़ियां एक साथ रहती हैं। टीडी कालेज के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष पद से रिटायर्ड कमलेश शुक्ल 78 साल के हैं।
इनकी माता सुखदेई 105 वर्ष की हैं। परिवार में 22 वयस्क पुरुष और 24 महिला और 40 बच्चे हैं। सभी लोग खुशी से रहते हैं। इनकी एकता को देखकर सब प्रशंसा करते हैं। सभी लोग एक-दूसरे को सम्मान देते हैं। कमलेश शुक्ल को लेकर तीन सगे और चार चचेरे भाई हैं। कमलेश के बेटे विनोद शुक्ल नोयडा में इंजीनियर हैं।
इनकी बेटी अरुणिमा शुक्ल ने इसी साल आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में देश में चौथा स्थान हासिल किया है। कमलेश शुक्ल के चचेरे भाई शंभुनाथ भारतीय डाक विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। शंभुनाथ के बेटे अजय कुमार शुक्ल बहुधंधी इंटर कॉलेज सोनहिता के प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
शंभुनाथ के पुत्र संजय मुंबई में कारोबारी है। दूसरे भाई पारस की पत्नी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। शंभुनाथ के ही भाई अमरनाथ की पत्नी भी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। पारसनाथ के पुत्र लवकुश शुक्ल और अंजनी शुक्ल मुंबई में इंजीनियर हैं।