फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Collision between two trucks, one driver dead, two injured

Jaunpur News: दो ट्रकों में भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो घायल

Tue, 09 Jul 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Collision between two trucks, one driver dead, two injured
वाराणसी-लखनऊ 731 हाइवे स्थित बदलापुर के सरोखनपुर गांव में सोमवार की सुबह दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सरोखनपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाराणसी से चावल लादकर लखनऊ की तरफ जा रहे एक ट्रक का फिल्टर खराब हो जाने पर चालक और खलासी ट्रक को सड़क किनारे खड़े कर ठीक कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक के चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते दोनों ट्रकों में टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक कुलविंदर सिंह (34) निवासी हरियाणा की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दूसरी ट्रक के चालक अवधेश (37) और विनोद (43) निवासी मैकपुर कला थाना भोथा जनपद बरेली का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed