फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Colleges to upload pending marks by July 8: Dr. Vinod

आठ जुलाई तक लंबित अंक अपलोड करें कॉलेज : डाॅ. विनोद

Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Colleges to upload pending marks by July 8: Dr. Vinod
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि आठ जुलाई तक छात्रों के लंबित अंक को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। आठ जुलाई के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों ने अभी तक विद्यार्थियों के आंतरिक एवं प्रायोगिक अंक को अपलोड नहीं किया है। इसके चलते रिजल्ट तैयार करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने साफ किया कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड नहीं होने पर संबंधित महाविद्यालय उत्तरदायी होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार तक अंक अपलोड करने का अंतिम मौका है, इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। जारी पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि दीक्षांत समारोह को देखते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी तैयार की जानी है। ऐसे में यदि किसी महाविद्यालय की ओर से समय पर अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं और परिणाम घोषित होने में विलंब होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed