फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Colleges should conduct practicals by 10th, otherwise action will be taken

Jaunpur News: महाविद्यालय 10 तक कराएं प्रैक्टिकल, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sat, 07 Mar 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Colleges should conduct practicals by 10th, otherwise action will be taken
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि 10 मार्च तक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा करा लें। परीक्षा के बाद तुरंत अंक विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड करा दें। तय तिथि तक अंक उपलब्ध नहीं कराने वाले महाविद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक करीब 20 से 25 फीसदी महाविद्यालयों ने अभी तक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा नहीं कराया है। इतना ही नहीं आंतरिक परीक्षा का अंक भी विश्वविद्यालय को नहीं भेजा है। इसके चलते रिजल्ट तैयार कराने में दिक्कत आ रही है। परीक्षा नियंत्रक ने महाविद्यालयों को पत्र जारी कर 10 मार्च तक हर हर हाल में परीक्षाएं करा कर उसका अंक विश्वविद्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। जौनपुर और गाजीपुर जनपद से संबद्ध 581 महाविद्यालय संबद्ध हैं। करीब 150 महाविद्यालय ऐसे हैं, जिनकी लापरवाही की वजह से परीक्षा का अंक विश्वविद्यालय को नहीं मिला है। इसके चलते रिजल्ट तैयार नहीं हो पा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। एजेंसी को रिजल्ट तैयार कराने का निर्देश दे दिया गया है। कॉलेजों से प्रायोगिक परीक्षा, मौखिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा का अंक नहीं मिलने के कारण रिजल्ट तैयार नहीं हो पा रहा है। अगले सप्ताह तक 10 से अधिक विषयों का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है। दोनों जनपदों को ऐसे महाविद्यालय जो अभी तक प्रायोगिक परीक्षा, मौखिक परीक्षा का अंक उपलब्ध नहीं कराएं हैं, उन्हें निर्देश दिया गया है कि 10 मार्च तक सभी परीक्षाओं का अंक विश्वविद्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि रिजल्ट समय से घोषित कर दिया जाए। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं का रिजल्ट समय से घोषित करना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed