फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Collectorate gate hours jam , people are upset

कलेक्ट्रेट गेट पर घंटों जाम, लोग रहे परेशान

Tue, 01 Sep 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Tue, 01 Sep 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Collectorate gate hours jam , people are upset
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था तीन सिपाहियों के भरोसे चल रही है। यही कारण है कि सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर जाम लगने से लोग घंटों फंसे रहे। बस में सवार स्कूली बच्चे भी उमस भरी गर्मी में जाम में फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन


 घंटे भर बाद टीएसआई ने पहुंचकर जाम समाप्त कराया। कलेक्ट्रेट गेट पर आटो चालक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारी भरते हैं।

 स्कूल से छुट्टी होते ही दोपहर में स्कूली बसें बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकलीं तो उसी दौरान कलेक्ट्रेट के पास बेतरतीब खड़े आटो के चलते जाम लग गया।
विज्ञापन


 देखते ही देखते दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वादकारी, अधिवक्ता, छात्र सभी जाम में फंसे रहे। उमस भरी गर्मी के बीच जाम को साफ कराने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। सूत्रों की माने तो शहर में ट्रैफिक के कुल दस
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही और तीन हेड कांस्टेबिल हैं। इसमें चार सिपाही और एक हेड कांस्टेबिल मुख्यमंत्री के मऊ आगमन पर वीआईपी ड्यूटी में गए थे।

वहीं इलाहाबाद में दो सितंबर को सीएम के आगमन के मद्देनजर एक हेड कांस्टेबिल और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एक सिपाही टीएसआई के साथ भ्रमण में रहता है।


ऐसे में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए तीन सिपाही और होमगार्ड ही बचे हैं। होमगार्डों की कोई सुनता नहीं और बेतरतीब वाहन खड़ा कर लोग इधर उधर चले जाते हैं। जिसकी वजह से जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed