फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Coldrif cough syrup missing from pharmacies

Jaunpur News: दवा की दुकानों से कोल्ड्रिफ कफ सिरप गायब

Wed, 08 Oct 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Coldrif cough syrup missing from pharmacies
जौनपुर। मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद जनपद में औषधि विभाग सतर्क हो गया है। औषधि विभाग ने ड्रग और फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन को पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिया है। कहा कि यदि किसी दुकान पर यह दवाएं होंगी तो उसे जब्त कर नष्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने सोमवार को एक मेडिकल स्टोर और एक अस्पताल की जांच की थी। किसी भी दुकान पर इस ब्रांड का कफ सिरफ नहीं मिला। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि कोई भी इस ब्रांड के कफ सिरफ की बिक्री नहीं करेगा। मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वह इस सिरफ की बिक्री नहीं करेंगे। यदि किसी के पास स्टाक है तो इसकी सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि जांच के बाद किसी भी मेडिकल स्टोर पर यह दवा नहीं मिली है। कुछ सिरफ का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया है। श्रेसन फार्मास्युटिकल्स ने बनाया है कोल्ड्रिफ सिरप: सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शासन से जारी पत्र में बताया गया कि कोल्ड्रिफ सिरप श्रेसन फार्मास्युटिकल्स बनाता है। इसमें डाइइथिलीन ग्लाइकोल नामक कार्बनिक यौगिक पाया गया है। जो सामान्यताया पेंट, स्याही और रंग में इस्तेमाल होता है। सिरप को पतला और मीठा करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, इसकी सुरक्षित मात्रा 0.1 प्रतिशत होनी चाहिए। जांच में इस रसायन की मात्रा 48.6 प्रतिशत तक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed