फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CO will open history sheet of two to three history sheeters daily

जौनपुर: सीओ प्रतिदिन दो से तीन हिस्ट्रीशीटरों की खोलेंगे हिस्ट्रीशीट

Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
CO will open history sheet of two to three history sheeters daily
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक सीओ को भी निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन कम से दो से तीन हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएं।
विज्ञापन

जनपद में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा की तरफ से पहल की जा रही है। जिले में 1344 हिस्ट्रीशीटर हैं। जिनके ऊपर गैंगस्टर से लेकर विभिन्न मामले दर्ज हैं। इसमें पूर्व की आपराधिक घटनाओं में शामिल व मुकदमों को देखते हुए बदमाशों का नाम हिस्ट्रीशीटर में डाला जाता है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि जेल से छूटने वाले बदमाशों के यहां दबिश दी जाए। व्यवसाय के बिना इनके आया का स्रोत क्या है। इनकी आमदनी का जरिया क्या है। संदिग्धों को चिह्नित किया जाए, जिससे किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था न बिगड़े। इसको देखते हुए जिले के सात सर्किल सदर, नगर, बदलापुर, मड़ियाहूं, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज के क्षेत्राधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है, वह अपने क्षेत्रों में अपराधियों को अपराध न करने दें।

जिनका आपराधिक इतिहास रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन दो से तीन हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोलेंगे।
विज्ञापन

डॉ.अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed