{"_id":"62d19c5f44312d521b13d914","slug":"cmo-sought-clarification-from-the-doctor-in-charge-of-the-trauma-center-jaunpur-news-vns6641768197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने ट्रामा सेंटर के प्रभारी चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने ट्रामा सेंटर के प्रभारी चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
सीएमओ ने ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
जफराबाद। क्षेत्र के हौज गांव में स्थित ट्रॉमा सेंटर का शुक्रवार को व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सिंह को फटकार लगाई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल द्वारा जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर बुधवार की रात 11 बजे औचक निरीक्षण किया गया था। उस दौरान उक्त ट्रॉमा सेंटर पर चिकित्सक सहित कोई भी उपस्थित नहीं मिला। यहां तक चौकीदार भी नदारद रहा। फ्रीज तथा टेबल पर एक्सपायरी डेट की दवाएं तथा इंजेक्शन मिले। इमरजेंसी ट्रे में पट्टी तथा दवाएं नहीं थी। दरवाजे और खिड़कियां भी खुली थी। सब कुछ अस्त-व्यस्त था। हिमांशु नागपाल द्वारा दी गई रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा। शुक्रवार को सीएमओ ने ट्रामा सेंटर की सभी कर्मियों के खिलाफ प्रभारी चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।