फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CMO office staff in Jaunpur also corona positive, 11 new cases found

जौनपुर में सीएमओ ऑफिस का स्टाफ भी हुआ कोरोना पॉजिटिव, 11 नए केस मिले

Thu, 09 Jul 2020 09:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 09 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
CMO office staff in Jaunpur also corona positive, 11 new cases found
संक्रमित को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग टीम - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में कोरोना का संक्रमण अब सीएमओ कार्यालय में भी तेजी से फैलने लगा है। कार्यालय में कार्यरत पांचवें कर्मचारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में गुरुवार को 11 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें तीन प्रवासी हैं। पांच ऐसे लोग भी संक्रमित हुए हैं, जिनका इलाज के सिलसिले में लखनऊ और वाराणसी के अस्पतालों में आना-जाना था। कोरोना से मृत शाहगंज के व्यापारी के संपर्क में आने से दो और लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलें में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 644 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 142 है।

विज्ञापन


शाहगंज के मटियारी सराय निवासी व्यापारी की 23 जून को कोरोना से मौत हुई थी। उसके बाद परिवार और आसपास के लोगों का सैंपल लिया गया था। अब तक दस लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। व्यापारी के संपर्क में आए पुराना चौक निवासी दोनो युवक किराना और गल्ले के दुकानदार हैं। शाहगंज के ही एराकियाना मोहल्ला निवासी महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। उसके परिवार में भी गल्ले का कारोबार होता है।
विज्ञापन


महिला की तबीयत खराब होने के कारण वाराणसी और चंदौली में उपचार कराने गई थी। चंदौली में ही उसका सैंपल लिया गया था। सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन हैंडलर की रिपोर्ट दो जुलाई को पॉजिटिव आने के बाद उसके साथ के अन्य कर्मचारियों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। उसमें एक लिपिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस कार्यालय में तैनात आयुष्मान योजना के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक, जिला शिकायत प्रबंधक और एक संविदाकर्मी भी पहले कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के हनुमानघाट निवासी युवक अपने चाचा का उपचार कराने लखनऊ आता-जाता था। उसका सैंपल आठ जुलाई को लिया गया। ट्रू नेट मशीन से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मुंगराबादशाहपुर निवासी महिला भी उपचार के लिए लखनऊ पीजीआई गई थी। वहीं उसने सैंपल दिया था। वह भी पॉजिटिव मिली है। शहर के अहियापुर निवासी युवक और ईशापुर मोहल्ला निवासी एक शख्स भी वाराणसी के अस्पतालों में उपचार करा रहे थे।

दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। केराकत के शेखजादा मोहल्ले में हरियाणा से आए 20 वर्षीय युवक और बरसठी के खजुरी गांव में भिवंडी महाराष्ट्र से आए 36 वर्षीय युवक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। एक अन्य रिपोर्ट डोभी ब्लाक के 28 वर्षीय युवक की भी पॉजिटिव है।


वह लंबे समय से नोएडा में ही रह रहा है। जिले का निवासी होने के कारण उसे यहां की सूची में शामिल किया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नए मरीजों को पूविवि में बने कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। दोनों को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed